1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन, अमेरिका में साइबर अपराधों से निपटने पर सहमति

चीन, अमेरिका में साइबर अपराधों से निपटने पर सहमति

वाशिंगटन: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को साइबर मुद्दों को सुलझाने के लिए द्विपक्षीय बातचीत और सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच साइबर अपराधों से निपटने के लिए

चीन, अमेरिका में साइबर...- India TV Hindi
चीन, अमेरिका में साइबर अपराधों से निपटने पर सहमति

वाशिंगटन: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शुक्रवार को साइबर मुद्दों को सुलझाने के लिए द्विपक्षीय बातचीत और सहयोग पर जोर देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच साइबर अपराधों से निपटने के लिए सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ व्हाइट हाउस में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शी ने कहा कि चीन और अमेरिका साइबर अपराध मामलों में जांच को लेकर सहयोग और सूचना साझा करने के लिए सहमत हो गए हैं।

शी ने कहा, "चीन और अमेरिका दो बड़े साइबर देश हैं। हमें इस दिशा में वार्ता और सहयोग बढ़ाना चाहिए।" उन्होंने कहा कि टकराव और संघर्ष दोनों ही पक्षों के लिए सही विकल्प नहीं है।

 

Latest World News