A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कोलंबिया ने की शांति समझौते पर अमेरिका से समर्थन की मांग

कोलंबिया ने की शांति समझौते पर अमेरिका से समर्थन की मांग

बोगोटा: कोलंबिया के राष्ट्रपति ने वामपंथी विद्रोहियों के साथ देश के शांति समझौते का समर्थन करने के लिए अमेरिका की तरफ से दिये जाने वाले धन के अनुमोदन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहयोग

colombia president seeks us support for historic peace deal- India TV Hindi
colombia president seeks us support for historic peace deal

बोगोटा: कोलंबिया के राष्ट्रपति ने वामपंथी विद्रोहियों के साथ देश के शांति समझौते का समर्थन करने के लिए अमेरिका की तरफ से दिये जाने वाले धन के अनुमोदन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सहयोग करने के लिए कहा है।

ट्रंप और राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस के बीच कल फोन पर हुई 25 मिनट की बातचीत के दौरान यह अनुरोध किया गया। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली बातचीत थी। ओबामा प्रशासन ने कोलंबिया के रिवोल्यूशनरी आम्र्ड फोर्सेज के साथ शांति समझौते का समर्थन करने के लिए इस वर्ष 450 मिलियन डालर की सहायता करने की योजना बनाई थी। लेकिन कांग्रेस को अभी धन प्रदान करने की मंजूरी देनी बाकी है।

सैंटोस के सहयोगियों के अनुसार, ट्रंप ने कहा है कि वह कोलंबिया को लगातार समर्थन जारी रखने के पक्ष में हैं। सहयोगियों ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने पिछले वर्ष के नोबेल पुरस्कार विजेता को भविष्य में व्हाइट हाउस आने का निमंत्रण भी दिया है।

Latest World News