1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कमांडो कार्रवाई में लादेन को मारने के 5 साल पूरे, सीआईए ने किए 'लाइव ट्वीट'

कमांडो कार्रवाई में लादेन को मारने के 5 साल पूरे, सीआईए ने किए 'लाइव ट्वीट'

वाशिंगटन: आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन जिस सैन्य अभियान में मारा गया था, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने उस घटना की 5वीं बरसी पर पूरे घटनाक्रम की 'लाइव ट्वीट' श्रृंखला चलाई, कुछ इस तरह जैसे

Terrorist Osama Bin Laden was killed in American SEAL's...- India TV Hindi
Terrorist Osama Bin Laden was killed in American SEAL's action

वाशिंगटन: आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन जिस सैन्य अभियान में मारा गया था, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने उस घटना की 5वीं बरसी पर पूरे घटनाक्रम की 'लाइव ट्वीट' श्रृंखला चलाई, कुछ इस तरह जैसे यह घटना अभी घट रही है। सीआईए के इस निर्णय की आलोचना भी हुई है। इसे अरुचिकर 'विजय गाथा' और पीआर गतिविधि करार दिया गया है। आतंकी संगठन अलकायदा का संस्थापक ओसामा बिन लादेन दो मई, 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में स्थित एक परिसर में अमेरिकी नौसेना के सील कमांडो की कार्रवाई के दौरान मारा गया था।

लादेन के खिलाफ अभियान की लाइव ट्वीट की गई

जिस 'ऑपरेशन नेप्चून स्पीयर' नामक सैन्य अभियान में ओसामा मारा गया था, उसके पांच साल पूरा होने के उपलक्ष्य में उस परिसर के मानचित्रों के साथ श्रृंखलाबद्ध ट्वीट्स जारी किए गए। सीआईए ने घोषणा की है कि ट्वीटर के 13 लाख 30 हजार उसके फॉलोवर रविवार को हैशटैग यूबीएलआरएआईडी करेंगे। हैशटैग यूबीएलआरएआईडी का इस्तेमाल कर सीआईए ने उस हमले को ऐसे बताया है मानो अभी-अभी हुआ हो। यह खुफिया एजेंसी का बहुत ही असामान्य कदम है।

ट्वीट्स में राष्ट्रपति ओबामा, उच्च अधिकारियों को हालात का जायज़ा लेते दिखाया गया

इन ट्वीट्स में राष्ट्रपति बराक ओबामा और अन्य अमेरिकी उच्चाधिकारियों द्वारा ह्वाइट हाउस स्थित 'सिचुएशन रूम' में स्थिति का मुआयना करते हुए चर्चित तस्वीरें भी हैं। एक ट्वीट में कहा गया है, 1.51 बजे ईडीटी-हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान से एबटाबाद, पाकिस्तान के परिसर के लिए रवाना हैशटैग यूबीएलआरएआईडी" दूसरे में है, 3.30 बजे ईडीटी- दो हेलीकॉप्टर पाकिस्तान के एबटाबाद परिसर में उतरे। एक दुर्घटनाग्रस्त, लेकिन बगैर विलंब या चोट के हमला जारी हैशटैग यूबीएलआरएआईडी"

लादेन की मौत की घोषणा का ट्वीट 2400 बार हुआ रिट्वीट

इसके कुछ ही मिनट बाद के ट्वीट में कहा गया, "3.39 बजे ईडीटी ओसामा बिन लादेन तीसरे तल पर मिला और मारा गया हैशटैग यूबीएलआरएआईडी"। ओसामा बिन लादेन की मौत की घोषणा वाले ट्वीट को 2400 बार रीट्वीट किया गया और लिखते समय इसे 1700 बार प्रिय माना गया। इस ट्वीट्स श्रृंखला का समापन 'साहसिक.. टीम का प्रयास' कहकर और एक फीचर स्टोरी के साथ जोड़कर किया गया है। यह भी कहा गया कि और विस्तार से जानकारी के लिए सीआईए की वेबसाइट पर जाएं।

सीआईए के ट्वीट्स का कुछ ने उड़ाया मजाक, कुछ ने ठीक बताया

इन ट्वीट्स की आलोचना भी की गई है और मजाक भी उड़ाया गया है। क्रिस नाइट नामक एक यूजर ने लिखा है, "सीआईए क्या हम छह अगस्त को भी हिरोशिमा पर ट्वीट करने जा रहे हैं? या वह अरुचिकर होगा? हालांकि अन्य लोगों ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है। एक प्रवक्ता ने इन ट्वीट्स का एबीसी को अमेरिका में यह कहकर बचाव किया है कि यह पहला अवसर नहीं है, जब सीआईए ने ऐतिहासिक कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर जश्न मनाया है। इन ट्वीट्स के बीच सीआईए के प्रमुख जॉन ब्रेनन ने रविवार को चेतावनी दी कि अलकायदा अब भी खतरा बना हुआ है और आईएस सिर्फ एक संगठन नहीं बल्कि एक घटना है।

Latest World News