1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्ड्र्स ने कहा, माफी पर्याप्त नहीं

डॉक्टर्स विदाउट बॉर्ड्र्स ने कहा, माफी पर्याप्त नहीं

वॉशिंगटन: डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में अपने अस्पताल पर अमेरिकी वायु सेना के हमले और इसके कारण 22 लोगों की मौत होने की घटना के संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक

डॉक्टर्स विदाउट...- India TV Hindi
डॉक्टर्स विदाउट बॉर्ड्र्स ने कहा, माफी पर्याप्त नहीं

वॉशिंगटन: डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने उत्तरी अफगानिस्तान के कुंदुज शहर में अपने अस्पताल पर अमेरिकी वायु सेना के हमले और इसके कारण 22 लोगों की मौत होने की घटना के संदर्भ में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा माफी मांगे जाने को अपर्याप्त बताया है। मेडिकल चैरिटी डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (MSF) ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की माफी पर्याप्त नहीं है और इस घटना की एक स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। इससे पहले ओबामा ने चैरिटी के अध्यक्ष जॉन लियू से कल फोन पर माफी मांगी और अमेरिकी वायु सेना द्वारा (MSF) के अस्पताल पर हमले में उसके कर्मियों तथा मरीजों के मारे जाने तथा घायल होने पर संवेदना जाहिर की। अमेरिकी वायु सेना ने पिछले सप्ताह के अंत में (MSF) के अस्पताल पर भूलवश हमला कर दिया था। लियू ने कल एक बयान में कहा कि आज राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अफगानिस्तान में हमारे ट्रॉमा अस्पताल पर हुए हमले को लेकर माफी मांगी।


उन्होंने कहा हमने दोहराया है कि अमेरिका सरकार अंतरराष्ट्रीय मानवीय तथ्य अन्वेषी आयोग की अगुवाई में स्वतंत्र जांच की अनुमति दे ताकि पता लगाया जा सके कि कुंदुज में क्या हुआ, कैसे हुआ और क्यों हुआ ? व्हाइट हाउस ने बताया कि ओबामा ने फोन कर त्रासद घटना को लेकर अफसोस जताया और अमेरिकी जनता की ओर से पीडि़तों एवं उनके परिवारों के लिए संवेदना जताई। व्हाइट हाउस ने कहा कि ओबामा ने लियू को आश्वासन दिया कि रक्षा मंत्रालय द्वारा वर्तमान में की जा रही जांच पारदर्शी, व्यापक होगी और उन तथ्यों तथा परिस्थितियों का पता लगाएगी जिनमें यह घटना हुई। उन्होंने नाटो तथा अफगान सरकार द्वारा की जा रही संयुक्त जांच में पूर्ण सहयोग देने की बात भी कही।

Latest World News