न्यू यॉर्क: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के दावेदार डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अरबपति रीयल इस्टेट कारोबारी डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, मुस्लिम महिलाओं को इसलिए बुर्का पहनना पसंद है ताकि उन्हें मेकअप की चिंता न करनी पड़े।
न्यू हैंपशायर में रैली के दौरान ट्रंप ने कहा, अमेरिका दुनिया के तमाम देशों पर पश्चिमी संस्कृति थोपता है, भले ही वह इसे अपनाना चाहे या नहीं। लीबिया और इराक को लेकर ट्रंप ने कहा कि हमें मुस्लिम देशों में आजादी का निर्यात करना होगा। ट्रंप ने कहा कि मैंने देखा है कि बहुत से लोग कहते हैं कि वहां कि महिलाएं बुर्का पहनना नहीं छोड़ रही हैं। ट्रंप ने कहा, "मैंने एक मुस्लिम महिला को सुना, जिसने कहा कि हम इसे पहनना चाहते हैं। हम इसे हजारों साल से पहन रहे हैं। आखिर हमें इसके बारे में किसी ने क्यों नहीं बताया।"
ट्रंप ने CNN से बातचीत के दौरान कहा कि, 'सच यह है कि बुर्का पहनने के बाद महिलाओं को मेकअप करने की जरूरत नहीं रह जाती। जैसे सब सुंदर दिख रहे हैं, वैसा बनना कठिन होता है।' उन्होंने कहा कि यदि मैं महिला होता तो मैं भी बुर्का पहनना पसंद करता।
इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, अगर इराक के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन और लीबिया के शासक मुअम्मर गद्दाफी सत्ता में होते तो दुनिया बेहतर जगह होती।
Latest World News