1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को बताया ISIS संस्थापक

डोनाल्ड ट्रंप ने हिलेरी क्लिंटन को बताया ISIS संस्थापक

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि हिलेरी आईएसआईएस की संस्थापक हैं

trump-hillary- India TV Hindi
trump-hillary

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ हमला तेज करते हुए आरोप लगाया कि हिलेरी आईएसआईएस की संस्थापक हैं। ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान कहा, उन्हें आईएसआईएस की संस्थापक के तौर पर आतंकी संगठन की ओर से पुरस्कार मिलना चाहिए।

70 वर्षीय ट्रंप ने कहा, जरा ओरलैंडो को देखिए, सन बर्नार्डिनो को देखिए। वल्र्ड ट्रेड सेंटर को देखिए। देखिए चल क्या रहा है और फिर पूरी दुनिया को देखिए। हमने आईएसआईएस को इस स्थिति में आने दिया। उन्होंने कहा कि हिलेरी से हार जाना शर्मनाक होगा।

ट्रंप ने कहा, धूर्त हिलेरी क्लिंटन से हार जाना शर्मनाक नहीं होगा? यह भयावह होगा। रिपब्लिकन पार्टी में उथल पुथल की खबरों को खारिज करते हुए ट्रंप ने कहा कि पार्टी एकजुट है। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो 9:11 का हमला नहीं हुआ होता।

Latest World News