1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ग्राहम बोले, ट्रंप की विदेश नीति है खतरनाक हो सकता हैं 9/11 जैसा हमला

ग्राहम बोले, ट्रंप की विदेश नीति है खतरनाक हो सकता हैं 9/11 जैसा हमला

दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम बीते रविवार को एक समाचार चैनल 'सीबीएस' पर बयान देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति से देश पर 9/11 जैसा आतंकी हमला हो सकता है। 'सीबीएस' के कार्यक्रम 'फेस द नेशन.....

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: दक्षिण कैरोलिना के सीनेटर लिंडसे ग्राहम बीते रविवार को एक समाचार चैनल 'सीबीएस' पर बयान देते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति से देश पर 9/11 जैसा आतंकी हमला हो सकता है। 'सीबीएस' के कार्यक्रम 'फेस द नेशन' में जब ग्राहम से जब ट्रंप का समर्थन करने के लिए पूछा गया, तो उनका कहना था कि यह रिपब्लिकन 'सिविल वार' का साक्ष्य है। उनका कहना है कि ट्रंप को हराना जरूरी है क्योंकि उनकी विदेश नीति खतरनाक है।

ग्राहम ने कहा, "साफ है कि रिपब्लिकन पार्टी में गृह युद्ध चल रहा है। मैं और जॉन करीबी दोस्त हैं, लेकिन उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को अपना लिया है मैंने नहीं। क्यों? क्योंकि मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति पृथकतावाद को बढ़ावा देती है और इससे दूसरा 9/11 हमला हो सकता है।" ग्राहम स्वयं भी राष्ट्रपति पद के दावेदार थे लेकिन उन्होंने मार्च में टेक्सस के सीनेटर टेड क्रूज के प्रति समर्थन जताया।

उन्होंने कहा कि इंडियाना में मंगलवार को होने वाला प्राइमरी ट्रंप विरोधी अभियान के लिए एक बड़ी परीक्षा होगा, लेकिन क्रूज को अंत तक इस दौड़ में रहना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं टेड को सलाह देता हूं कि आखिर तक दौड़ में बने रहो। ट्रंप को 40 प्रतिशत तक मत मिले हैं। इससे 1,237 प्रतिनिधियों का समर्थन नहीं मिलेगा। मुझे लगता है कि यदि आप (टेड) इंडियाना में हार भी जाते हैं तो भी आप रोक (ट्रंप को) सकते हैं।"

ग्राहम के साक्षात्कार पर ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "मैंने 'फेस द नेशन' में सीनेटर ग्राहम को देखा। ये क्यों नहीं कहते कि मैंने उन्हें एक छोटे बच्चे की तरह दौड़ से बाहर कर दिया और अंत में उनके पास किसी का समर्थन नहीं रहा।"

 

Latest World News