1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से करना चाहते हैं मुकाबला

डोनाल्ड ट्रंप हिलेरी क्लिंटन से करना चाहते हैं मुकाबला

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह वरमोंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने नहीं बल्कि डेमोक्रेटिक नेता हिलेरी क्लिंटन से मुकाबला करना चाहते है

donald trump and hillary clinton- India TV Hindi
donald trump and hillary clinton

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह वरमोंट सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने नहीं बल्कि डेमोक्रेटिक नेता हिलेरी क्लिंटन से मुकाबला करना चाहते हैं।

पेंसिल्वेनिया में अपने समर्थकों से ट्रंप ने कहा कि, ‘मुझे लगता है अब बर्नी दावेदारी में काफी पिछड़ गये हैं। उनकी संभावना खत्म हो गयी है। मैं बर्नी के खिलाफ नहीं लड़ना चाहता हूं।’ पेंसिल्वेनिया में 26 अप्रैल को राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी का प्राइमरी चुनाव होने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘मैं धूर्त हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ लड़ना चाहता हूं। हम लोग उनको बुरी तरह हरायेंगे। क्या इस महिला से अधिक धूर्त भी कोई है?’ हालांकि क्लिंटन को कड़ी चुनौती देने के लिए उन्होंने बर्नी की प्रशंसा की।

ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (बर्नी ने) कहा कि वह राष्ट्रपति बनने के योग्य नहीं है। अब उन्होंने उनके (हिलेरी के) निर्णयों के आधार पर कहा कि वह योग्य नहीं हैं, मैंने नहीं कहा। अब मैं यह कहने जा रहा हूं कि वह योग्य नहीं है। ठीक है?’

इसी बीच राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार और प्रतिनिधि सदन के अध्यक्ष न्यूट जिंजरिच ने कहा कि ट्रंप संभावित उम्मीदवार हैं और पार्टी नेताओं से उनके पक्ष में एकजुट होने का आग्रह किया।

Latest World News