1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रम्प का दिल सोने का या पत्थर का, फैसला करेगा कंप्यूटर गेम

डोनाल्ड ट्रम्प का दिल सोने का या पत्थर का, फैसला करेगा कंप्यूटर गेम

प्लेयर को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार ट्रम्प की सफल सर्जरी करने पर जीत मिलेगी।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटनः एक नया कंप्यूटर गेम सामने आया है जिसमें प्लेयर डोनाल्ड ट्रम्प के दिल की सर्जरी कर सकते हैं और इस बात का फैसला कर सकते हैं कि ट्रम्प का दिल पत्थर का है या सोने का। ब्रिटिश गेम्स डिजाइनर कंपनी बोसा स्टूडियो ने ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म स्टीम पर सर्जन सिमुलेटर का नया संस्करण डाला है।

प्लेयर को रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवार ट्रम्प की सफल सर्जरी करने पर जीत मिलेगी। लेकिन इस दौरान प्लेयर ट्रम्प के लिए मेकअप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं या ट्रम्प वोदका या ट्रम्प स्टीक टिक्की भी गेम में शामिल कर सकते हैं।

अब तक किए गए 23,195 ऑपरेशनों में केवल 5,460 सफल रहे हैं। ट्रम्प के समर्थकों के लिए बुरी खबर है कि उनका गेमिंग अवतार बाकी 17,735 बार मर चुका है।

इसे भी पढ़ेः ट्रंप विरोधियों में शामिल हुईं मिशेल, कहा- अमेरिका नहीं बनाता है दीवारें

बोसा स्टूडियो के रिचर्ड अर्ल के अनुसार गुरूवार को शुरू किए गए गेम का निर्माण इसलिए किया गया कि प्रशंसक दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में शामिल 69 साल के ट्रम्प को लेकर अपनी राय व्यक्त कर सकें।

उन्होंने कहा, हमें अब तक 6,000 वोट मिले हैं। इनमें 2,500 सोने के दिल जबकि 3,500 पत्थर के दिल से जुड़े हैं। पिछले 24 घंटे में यह आंकड़ा 40 और 60 में बंटा हुआ है।

Latest World News