1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मुस्लिम, कम्युनिस्ट विरोधी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प नोबल शांति पुरस्कार के लिए मनोनीत

मुस्लिम, कम्युनिस्ट विरोधी रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प नोबल शांति पुरस्कार के लिए मनोनीत

राषट्रपति-पद के उम्मीदवार रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प भले ही सोमवार को अपने ही पार्टी के उम्मीदवार टेड क्रूज़ लोवा कॉकस में हार गए हों लेकिन मंगलवार को उनका नाम नोबल शांति पुरस्कार की सूची में आ

donald trump- India TV Hindi
donald trump

राषट्रपति-पद के उम्मीदवार रिपब्लिकन डोनाल्ड ट्रम्प भले ही सोमवार को अपने ही पार्टी के उम्मीदवार टेड क्रूज़ लोवा कॉकस में हार गए हों लेकिन मंगलवार को उनका नाम नोबल शांति पुरस्कार की सूची में आ गया।

डोनाल्ड ट्रम्प लोवा कॉकस के पहले राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने के लिये रिपब्लिकन के सबसे दमदार उम्मीदवार माने जा रहे थे।
 नोबल शांति पुरस्कार की सूची में पोप फ़्रांसिस और ISIS द्वारा बलात्कार की गई महिलाओं के हक़ के लिए लड़ने वाले व्यक्ति जैसे लोग शामिल हैं।

ट्रम्प ने लोवा कॉकस के पहले कई विधटनकारी और भड़काऊ भाषण दिए थे। अरबपति ट्रम्प ने कहा है कि मुसलमानों को अमेरिका में घुसने नहीं देना चाहिये। उन्होंने मैक्सिको के अप्रवासन पर भी विवादास्पद बयान दिया था जिसकी बहुत आलोचना हुई थी। उन्होंने कहा ता कि वह अमेरिका और मैक्सिको के बीच “एक ख़ीबसूरत दीवार” बनाएंगे।

ओसलो में पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख क्रिश्चियन बर्ग हार्पविकन के अनुसार NSA सचेतक एडवर्ड स्नोडेन, कोलंबिया के शांति वार्ताकार, अमेरिकी ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनीज़ और ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही आदि के नाम पुरस्कार के लिए मनोनीत किए गए हैं।

हार्पविकन ने दावा किया है कि उन्होंने एक पत्र देखा है जिसमें ट्रम्प को मनोनीत किया गया है। ये पत्र किसी अज्ञात अमेरिकी प्रस्तावक ने लिखा है। बहरहाल हार्पविकन ने स्पष्ट किया कि ट्रम्प के जीतने की कोई उम्मीद नहीं है।

Latest World News