1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत, चीन हमारी नौकरियां ले रहे हैं, उन्हें वापस लाना होगा: ट्रंप

भारत, चीन हमारी नौकरियां ले रहे हैं, उन्हें वापस लाना होगा: ट्रंप

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदारों में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत और चीन से नौकरियों को वापस लाने की बात कही और आरोप लगाया कि यह देश

भारत, चीन हमारी...- India TV Hindi
भारत, चीन हमारी नौकरियां ले रहे हैं: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के दावेदारों में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने आज भारत और चीन से नौकरियों को वापस लाने की बात कही और आरोप लगाया कि यह देश अमेरिकियों से उनकी नौकरियां ले रहे हैं।

हालांकि ट्रंप भारत और चीन से नौकरियां कैसे वापस लाएंगे, इस पर किसी निश्चित नीति के बारे में नहीं बताया लेकिन फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में उन्होेंने कहा कि ऐसे कदम से उन्हें हिस्पैनिक समुदाय का समर्थन हासिल कर जीतने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वह हिस्पैनिक्स जीतने जा रहे हैं क्योंकि वे जानते हैं कि वह कई जगहों से नौकरियां वापस लाएंगे जिनमें भारत और चीन भी शामिल हैंं जो कि उनकी नौकरियां छीन रहे हैं।

लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह यह कैसे करेंगे तो उन्होंने कोई निश्चित जवाब नहीं दिया।

Latest World News