1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्विटर संदेश भेजना था बेटी को, ट्रंप ने भेज दिया किसी और को

ट्विटर संदेश भेजना था बेटी को, ट्रंप ने भेज दिया किसी और को

लंदन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीटर पर एक मजेदार भूल कर दी जब उन्होंने बेटी इवानका को ट्विटर संदेश भेजने के बजाय ब्रिटेन की उनकी एक हमनाम को भेज दिया। (देश-विदेश की

donald trump- India TV Hindi
donald trump

लंदन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीटर पर एक मजेदार भूल कर दी जब उन्होंने बेटी इवानका को ट्विटर संदेश भेजने के बजाय ब्रिटेन की उनकी एक हमनाम को भेज दिया।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

ट्रंप ने अमेरिका के मैसाचुसेट्स के एक उपयोक्ता लारेंस गुडस्टीन के एक ट्विटर संदेश को कोट किया जिसमें कहा गया था, सच्चे किरदार और वर्ग वाली महिला इवानका ट्र्रप महान हैं।

द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुडस्टीन ने ट्रंप की बेटी के बजाय ब्राइटन की इवानका नाम की एक महिला को टैग कर रखा था और ट्रंप ने उसे रिट्वीट करते समय इस गलती को महसूस नहीं किया।

गुडस्टीन ने इवानका ट्रंप की जगह इवानका मैजिच की तारीफ कर दी थी। बहरहाल, मैजिच ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं की है।

Latest World News