1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नशे की हालत में जनाब ने टिप में वेटर को दे दिए इतने सारे डॉलर

नशे की हालत में जनाब ने टिप में वेटर को दे दिए इतने सारे डॉलर

हाल ही में कोलोरेडो में एक मजेदार घटना हुई। यहां पर शराब पीकर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी।

america- India TV Hindi
america

एजवॉटर(कोलोरेडो): शराब के नशे में को अजीबो-गरीब हरकतें करते वाले लोगों को आप सभी ने देखा होगा। कुछ लोग शराब के नशे में लड़ते-झगड़ते हैं तो कुछ शराब के नशे में अपना दुखड़ा सुनाने लग जाते हैं। लेकिन हाल ही में कोलोरेडो में एक मजेदार घटना हुई। यहां पर शराब पीकर एक व्यक्ति ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी  ने भी कल्पना नहीं की थी। शराब के नशे में कुछ  लोग अपना सबकुछ लुटाने लग जाते हैं, ऐसा ही कुछ इस व्यक्ति ने भी किया। आपको बता दें कि यह घटना अमेरिका के कोलोरेडो राज्य के एजवॉटर शहर स्थित थाईलीसियस रेस्टोरेंट की है।

यहां पर शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति रेस्टोरेंट पहुंचा, वहां उसने भरपेट खाना खाया। खाना खाने के बाद व्यक्ति ने खुश होकर अपने बटुए में से सारे पैसे निकाल कर वेटर को दे दिए। टिप के तौर पर व्यक्ति ने वेटर को एक हजार डॉलर यानी करीब 67080 रुपए दे दिए, लेकिन अगले दिन जब जनाब का नशा उतरा तो उसने वेटर से अपने पैसे वापस मांगे।  इतनी ज्यादा टिप मिलने की बात जब वेटर ने अपने मालिक को बताई तो रेस्टोरेंट मालिक बी अनंताथो ने वेटर को पैसे ना खर्च करने को कहा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और

Latest World News