तस्वीरों में देखें अमेरिका में 99 साल बाद सूर्यग्रहण देखने के लिए कैसे लग रहा है मजमा
उत्तरी अमेरिका के सभी हिस्से में आंशिक सूर्यग्रहण देखा जा सकेगा। इस ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए अमेरिका में त्यौहार जैसा माहौल बन गया है।

एक तरफ छोटे शहर जहां भीड़ की समस्य़ा से जूझ रहे हैं बल्कि वहां के लोग इस मौक़े पर कमाई भी कर रहे हैं। स्थानीय लोग सैलानियों को पैसे के बदले अपनी ज़मीन मुहैया करा रहे हैं। दूसरी तरफ लोग अपने शरीर पर सूर्यग्रहण वाले टैटू बनावा रहे हैं और सूर्यग्रहण वाली टी-शर्ट ख़रीद रहे है। इसके अलावा सूर्यग्रहण देखने वाले ख़ास चश्मों की मांग इतनी बढ़ गई है इनकी कमी पड़ने लगी है।
इस मैक़े पर पैट्रोल की भी मांग बढ़ गई है और सैलानियों की वजह से पैट्रोल पंप पर पैट्रोल भी खत्म हो रहा है।