A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फ्लोरिडा के जिम में गोलीबारी, 2 लोगों की हत्या

फ्लोरिडा के जिम में गोलीबारी, 2 लोगों की हत्या

यह गोलीबारी दोपहर एक बजे शॉप्स एट मेरिक पार्क नामक मॉल में हुई। गोलीबारी की खबर मिलते ही मॉल में खरीददारी कर रहे और खा-पी रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। मियामी-डाडे पुलिस ने कहा कि दूसरा पीडि़त अस्पताल में गंभीर स्थिति में है।

firing at florida gym killing 2 people- India TV Hindi
firing at florida gym killing 2 people

कोरल गेबल्स: इक्विनोक्स जिम के एक पूर्व कर्मचारी ने जिम के अंदर गोलीबारी करके एक प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फिर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। जांच के संबंध में संक्षिप्त जानकारी देते हुए कानून प्रवर्तन के एक अधिकारी ने एपी से कहा कि जिम में हुई गोलीबारी के बाद प्रबंधक की अस्पताल में मौत हो गई। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर यह बात बताई क्योंकि वह जानकारी साझा करने के लिए अधिकृत नहीं था।

यह गोलीबारी दोपहर एक बजे शॉप्स एट मेरिक पार्क नामक मॉल में हुई। गोलीबारी की खबर मिलते ही मॉल में खरीददारी कर रहे और खा-पी रहे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। मियामी-डाडे पुलिस ने कहा कि दूसरा पीडि़त अस्पताल में गंभीर स्थिति में है। पुलिस ने बंदूकधारी और पीडि़तों के नाम उजागर नहीं किए हैं।

मिसामी-डाडे पुलिस के जासूस एल्वारो जेबालेटा ने कहा, यह मामला पूर्व कर्मचारी और प्रबंधन के बीच विवाद का मालूम होता है, जिसके चलते गोलीबारी हुई। यह मॉल मियामी विश्वविद्यालय परिसर से कुछ ही मील दूर है।

Latest World News