1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 28 घायल

अमेरिका के नाइट क्लब में गोलीबारी, 28 घायल

अमेरिका के अर्कासस के लिटिल रॉक शहर में शनिवार तड़के एक नाइट क्लब में हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें 28 लोग घायल हो गए।

Arkansas club shooting- India TV Hindi
Arkansas club shooting

हॉस्टन: अमेरिका के अर्कासस के लिटिल रॉक शहर में शनिवार तड़के एक नाइट क्लब में हमलावर ने गोलीबारी की, जिसमें 28 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि सभी पीड़ितों की हालत स्थिर है। यह घटना लिटिल रॉक के पावर अल्ट्रा लाउंज में हुई। पीड़ितों की उम्र 16 से 20 तक के बीच है।

पुलिस का कहना है कि उन्हें विश्वास है कि यह आतंकवाद से जुड़ी हुई घटना नहीं है, यह झगड़े-फसाद का मामला लग रहा है। पुलिस के अनुसार क्लब में मौजूद कुछ लोगों के बीच बहस हो गई और फिर फाटरिंग शुरु हो गई। मामले की जांच की जा रही है।

Latest World News