न्यूयॉर्क सिटी में आग लगने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत
न्यूयॉर्क सिटी में आग लगने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत
India TV News Desk
Published : Apr 24, 2017 08:55 am IST, Updated : Apr 24, 2017 08:55 am IST
यहां के क्वीन्स विलेज स्थित एक मकान में आग लगने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
five people including a child fire in new york city
न्यूयॉर्क: यहां के क्वीन्स विलेज स्थित एक मकान में आग लगने से एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। न्यूयॉर्क सिटी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। क्वीन्स के निकटवर्ती क्वीन्स विलेज में कल स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे एक इमारत में आग लग गई। दो मंजिला इमारत में एक ही परिवार रहता था।
दमकल विभाग की चार गाडि़यों ने आग पर काबू पाया। टेलीविजन पर दिखाई तस्वीरों में इमारत की छत से लपटे निकलती दिख रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है।
चश्मदीदों ने आग लगने से पहले जोरदार धमाकों की आवाज भी सुनी थी। एक पड़ोसी ने न्यूयॉर्क पोस्ट को बताया कि उन्होंने एक बुरी तरह झुलसे बच्चे को घर से बाहर लाते देखा था।