1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत के साथ विशिष्ट वैश्विक संबध के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया बिल

भारत के साथ विशिष्ट वैश्विक संबध के लिए अमेरिकी सांसदों ने पेश किया बिल

वाशिंगटन: अमेरिका के दो शीर्ष सांसदों ने भारत को अमेरिका के विशिष्ट वैश्विक सहभागी (स्पेशल ग्लोबल पार्टनर) के तौर पर नामित करने और आपसी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने एवं रक्षा सहित

american mp- India TV Hindi
american mp

वाशिंगटन: अमेरिका के दो शीर्ष सांसदों ने भारत को अमेरिका के विशिष्ट वैश्विक सहभागी (स्पेशल ग्लोबल पार्टनर) के तौर पर नामित करने और आपसी भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाने एवं रक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय सहयोग प्रगाढ़ करने के लिए अमेरिका की प्रतिनिधिसभा में एक विधेयक पेश किया है।

प्रतिनिधिसभा के विदेशी मामलों की समिति के एक शीर्ष सदस्य इलियट एंजेल और प्रतिनिधिसभा के भारत समर्थक कॉकस के उपाध्यक्ष एवं डेमोक्रेटिक नेता जो क्राउली की ओर से पेश स्पेशल ग्लोबल पार्टनरशिप विद इंडिया एक्ट 2016 का उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध की स्थिति का दर्जा बढ़ाते हुए दोनों देशों के संबंधों को बढ़ावा देना है।

भारत के साथ विशिष्ट वैश्विक सहभागिता की पेशकश करने वाले अधिनियम की पेशकश भारत-अमेरिका संबंध को बढ़ाते हुए भारत को अमेरिका के विशिष्ट वैश्विक सहभागी के तौर पर नामित करने के लिए किया गया है। जिसका मकसद रक्षा एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र से लेकर उद्यम एवं नवोन्मेष तक समूचे क्षेत्रों में बेहतर सहभागिता स्थापित करना है।

विधेयक (एचआर 5387) के जरिए शस्त्र निर्यात नियंत्रण अधिनियम को भी संशोधित किया जाएगा और इससे अमेरिका के राष्ट्रपति को भारत को करीबी सहभागियों में शामिल करने की इजाजत मिल जाएगी।

Latest World News