1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में चार भारतीयों की Coronavirus से मौत

अमेरिका में चार भारतीयों की Coronavirus से मौत

फेडरेशन ऑफ केरल एसोसिएशन इन नोर्थ अमेरिका ने तीन अन्य भारतीयों- थंकचान एनचेनाट्टू (51), अब्राहम सैम्युअल (45) और शॉन अब्राहम (21) की कोरोना वायरस से मौत हो गयी। न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह मृतकों के परिवारों के संपर्क में है। 

Death- India TV Hindi
Image Source : AP Representational Image

न्यूयार्क. अमेरिका में चार भारतीय नागरिकों की कोरोना वायरस से मौत हो गयी है। एक मलयाली प्रवासी संगठन ने यह जानकारी दी है। न्यूयार्क में अलेयम्मा कुरियाकोसे (65) की कोविड-19 से जान चली गयी।

फेडरेशन ऑफ केरल एसोसिएशन इन नोर्थ अमेरिका ने तीन अन्य भारतीयों- थंकचान एनचेनाट्टू (51), अब्राहम सैम्युअल (45) और शॉन अब्राहम (21) की कोरोना वायरस से मौत हो गयी। न्यूयार्क में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि वह मृतकों के परिवारों के संपर्क में है। 

आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। यहां अबतक 3 लाख 39 हजार लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। पूरे देश में 9 हजार 687 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुके है। अभी 8 हजार से ज्यादा कोरना पीड़ितों की बेहद नाजुक हालत में हैं। 

इनपुट- भाषा

Latest World News