कोलंबिया: गंजेपन से परेशान लोगों के लिए एक राहत भरी खबर है । वैसे तो गंजेपन को खत्म करने के लिए लोग लाखों रूपये खर्च करते है लेकिन कोलंबिया विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने ऐसी दवा की खोज की है जो आपके गंजेपन की समस्या को सुलझा देगा। इस दवा से मात्र 21 दिन में आपके सिर पर बाल आ जाएंगे। इसके पहली बारी के इस्तेमान से ही यह दवा बेहद कारगार सिद्ध हुई है। दवा की खासियत को देख कर महसूस होता है कि यह दवी जल्द ही बाजार में बिकने लगेगी।
कोलंबिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एंजेला क्रिस्टियानो का कहना है कि हम काफी लंबे समय से इस दिशा में खोज कर रहे थे अब बमारी खोज पूरी हो चुकी है और हम इतना दावा अवश्य कर सकते है कि इससे सभी लोग हैरान हो जाएंगे हमे सिर पर बाल उगने वाले एंजाइमों का पता चल गया है। जिससे गंजेपन से जल्ज ही राहत मिल जाएगा।
गौरतलब है कि दुनिया में एक बहुत बड़ा वर्ग गंजेपन का शिकार है और धीरे-धीरे यह बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में कोलंबिया विश्वविद्यालय द्वारा किए गए प्रयास इस विकार से पीड़ित लोगों के लिए कामगार सिद्ध होगा।
अगली स्लाइड में देखें और तस्वीरें
Latest World News