1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको: एक ही परिवार के 11 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

मेक्सिको: एक ही परिवार के 11 सदस्यों की गोली मारकर हत्या

तेहुकान (मेक्सिको): मध्य मेक्सिको में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं का कहना है कि इन हत्याओं के लिए वह व्यक्ति जिम्मेदार हो सकता है जिसने इस

firing- India TV Hindi
firing

तेहुकान (मेक्सिको): मध्य मेक्सिको में एक ही परिवार के 11 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जांचकर्ताओं का कहना है कि इन हत्याओं के लिए वह व्यक्ति जिम्मेदार हो सकता है जिसने इस परिवार की एक महिला से बलात्कार कर उसे गर्भवती बना दिया था।

यह घटना सैन जोस एल मिराडोर के एक दूरस्थ गांव में गुरुवार की रात हुई जिसमें एक दंपति, उनके बच्चे और अन्य रिश्तेदारों पर हमला किया गया। कॉक्सकाटलन के मेयर विसेंट लोपेज डी ला वेगा ने बताया कि मारे गये लोगों में पांच महिलाएं, चार पुरुष और दो लड़कियां शामिल हैं। दो अन्य बच्चे घायल हैं और उनका उपचार तेहुकान के एक अस्पताल में किया जा रहा है।

प्यूब्ला राज्य अभियोजक के कार्यालय ने बताया कि पांच गवाह बच गये हैं और सरकार की सुरक्षा में हैं। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि हमलाकर पैदल चलकर दूरदराज के पहाड़ी गांव में पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी और उसके बाद फरार हो गए।

कार्यालय ने बताया कि दो संदिग्ध हमलावरों की पहचान की गई है लेकिन वे पड़ोसी के ओक्साका राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में भाग गये हैं। कार्यालय ने बताया कि इनमें से एक हमलावर ने मारी गयी एक महिला के साथ बलात्कार किया था।

Latest World News