1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. रीड ने ट्रंप पर अप्रवासी विरोधी होने का आरोप लगाया

रीड ने ट्रंप पर अप्रवासी विरोधी होने का आरोप लगाया

अल्पसंख्यक नेता हैरी रीड ने कल सीनेट में अपने अहम भाषण में ट्रंप का मजाक उठाया।

Harry Reid- India TV Hindi
Harry Reid

वाशिंगटन: डेमोक्रेटिक सीनेटर ने डोनाल्ड ट्रंप पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि राष्ट्रपति पद के भावी रिपब्लिकन उम्मीदवार उस पार्टी के स्वाभाविक प्रतिफल हैं, जो अप्रवासी विरोधी, महिला विरोधी और कामकाजी लोगों के खिलाफ है। अल्पसंख्यक नेता हैरी रीड ने कल सीनेट में अपने अहम भाषण में ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए कहा, अब्राहम लिंकन, रोनाल्ड रीगन और ड्वाइट आइजनहावर जैसे महान लोगों की पार्टी ने एक नारी द्वेषी, लैटिन विरोधी, मुस्लिम विरोधी और अप्रवासी विरोधी को नामित किया है।

टेडी रूजवेल्ट की पार्टी ने एक अरबपति ठग को नामित किया है जो कामकाजी लोगों को धोखा देता है। नेवादा के सीनेटर ने आरोप लगाते हुए कहा कि यहां एक ऐसा आदमी है जिसका जन्म अथाह संपत्ति के बीच हुआ लेकिन उन्होंने अपने पिता की संपत्ति का इस्तेमाल लोगों को ठगने के लिए किया और वैसे लोगों को धमकाने के लिए किया, जो उनकी संदेहास्पद व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर आवाज उठाते हैं। रीड (76) ने कहा कि ट्रंप का उदय कोई इत्तफाक नहीं है। उन्होंने कहा, उनको नामित करना कोई गलती नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने जिस पार्टी में आठ वर्ष काम किया है, उसके वह स्वाभाविक प्रतिफल हैं और जो अप्रवासी विरोधी, महिला विरोधी, ओबामा विरोधी और कामकाजी लोगों के खिलाफ है।

Latest World News