वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ट ट्रंप के विभाजनकारी बयानबाजी की आलोचना की है और कहा है कि वह अरबपति उद्योगपति के भ्रामक प्रचार के लिए तैयार हैं।
हिलेरी ने कहा, अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की अपमानजनक बातों के लिए तैयार हूं
हिलेरी ने कल सीएनएन से कहा, मैं उनके भ्रामक प्रचार और उन अपमानजनक बातों के लिए तैयार हूं जो वह कहने वाले हैं। हिलेरी की टिप्पणी ऐसे दिन आयी जब रियल एस्टेट कारोबार के दिग्गज डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के काफी नज़दीक पहुंच गए हैं। दरअसल ट्रंप नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी के एकमात्र दावेदार बन चुके हैं, हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा आगामी जुलाई में होने वाले पार्टी के सम्मेलन में की जाएगी।
ट्रंप ने दावा किया कि रिपब्लिकन पार्टी में सभी का समर्थन है हासिल
डेलिगेट्स के जादुई आंकड़े को साथ लेकर रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप ने आज दावा किया कि उन्हें अपनी पार्टी में लगभग सभी का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने अपना ध्यान डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से संभावित प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन की ओर लगाया है। हिलेरी को अभी भी डेलिगेट्स का जादुई आंकड़ा नहीं मिला है।
Latest World News