1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ‘बिल क्लिंटन मेरे मंत्रिमंडल में नहीं होंगे’

‘बिल क्लिंटन मेरे मंत्रिमंडल में नहीं होंगे’

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को कहा कि अगर वह जीतती हैं, तो उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन उनके मंत्रिमंडल में नहीं होंगे।

hillary- India TV Hindi
hillary

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को कहा कि अगर वह जीतती हैं, तो उनके पति एवं पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन उनके मंत्रिमंडल में नहीं होंगे।

समाचार एजेंसी ने समाचार चैनल 'एबीसी' के हवाले से बताया कि पडुका और केंटकी में जब हिलेरी से यह पूछा गया कि क्या उनके पति मंत्रिमंडल में शामिल होंगे तो उन्होंने 'नहीं' में सिर हिलाया।

इससे एक दिन पहले रविवार को हिलेरी ने केंटकी के कोविंगटन में एक रैली में कहा था कि वह अर्थव्यवस्था में दोबारा जान फूंकने के लिए बिल क्लिंटन को जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं।

हिलेरी ने कहा था- वह जानते हैं कि यह कैसे करना है। विशेष रूप से कोयला उद्योग, अंदरूनी शहरों और देश के अन्य हिस्सों में, जो पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिए गए हैं। इससे पहले हिलेरी ने एक अन्य चुनाव अभियान में कहा था कि वह अपने पति बिल को रोजगारों के सृजन के लिए सेवानिवृत्ति से वापस काम में लाना चाहेंगी।

Latest World News