1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी ने ट्रम्प पर 4% अंकों की बढ़त बनाई

चुनावी सर्वेक्षण में हिलेरी ने ट्रम्प पर 4% अंकों की बढ़त बनाई

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर हुए एक चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प से चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं।

hillary clinton takes lead of 4 percent on trump in survey- India TV Hindi
hillary clinton takes lead of 4 percent on trump in survey

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की पूर्व संध्या पर हुए एक चुनावी सर्वेक्षण में डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन अपने प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प से चार प्रतिशत अंकों से आगे हैं। अमेरिका के इस चुनाव से देश का अगला राष्ट्रपति तय होगा।

सीबीएस न्यूज ने अपने नए साप्ताहिक चुनावी सर्वेक्षण में बताया कि हिलेरी को ट्रम्प (41 प्रतिशत) के खिलाफ संभावित मतदाताओं का 45 प्रतिशत समर्थन हासिल हुआ है। पिछले साप्ताहिक चुनावी सर्वेक्षण में भी वह ट्रम्प से इतने ही अंकों से आगे थीं।

सीबीएस ने बताया कि ट्रम्प श्वेत पुरूषों, गैर कॉलेज डिग्री धारी श्वेतों और बुजुर्गों के बीच बढ़त बनाए हुए हैं तो दूसरी ओर हिलेरी महिलाओं, अफ्रीकी-अमेरिकी और युवा मतदाताओं में आगे हैं।

Latest World News