1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नेवादा के कड़े मुकाबले में जीतीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन

नेवादा के कड़े मुकाबले में जीतीं अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दावेदार हिलेरी क्लिंटन

अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा में आयोजित कॉकस को बेहद कम अंतर से जीत लिया है।

hillary clinton- India TV Hindi
hillary clinton

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने नेवादा में आयोजित कॉकस को बेहद कम अंतर से जीत लिया है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया की खबरों के जरिए मिली है।

हिलेरी की जीत की खबर मीडिया में आने के कुछ ही समय बाद डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी की दावेदार ने ट्वीट किया, नेवादा के कोने-कोने से संकल्प और पूरे मन के साथ निकलकर आए लोगों: यह आपकी जीत है...... शुक्रिया।

80 प्रतिशत वोटों की गणना होने पर हिलेरी को 52.2 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि बर्नी सैंडर्स को 47.7 प्रतिशत वोट मिले थे।

हिलेरी ने अपने समर्थकों के लिए लिखे ईमेल में लिखा, हम नेवादा कॉकस जीत गए। उन्होंने कहा, इस प्राइमरी में किसी एक को चुनना मुश्किल रहा होगा क्योंकि सच्चाई तो यह है कि सीनेटर सैंडर्स और मैं एक मूल आधार पर सहमत थे। यह आधार था: वॉल स्ट्रीट, बड़े बैंक, दवा कंपनियां और इन सभी के पास हमारे देश में बहुत अधिक ताकत और प्रभाव है।

Latest World News