1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्‍लेबॉय मेंशन : आखिर कौन खरीदेगा अमेरिका का सबसे महंगा घर ?

प्‍लेबॉय मेंशन : आखिर कौन खरीदेगा अमेरिका का सबसे महंगा घर ?

बेवर्ली हिल्स के निकट कैलिफ़ोर्निया में स्थित प्लेबॉय मेन्शन, प्लेबॉय मैगजीन के संस्थापक ह्यूग हेफनर का घर है। 1970 के दशक यह घर मीडिया के बीच अपनी लेविश पार्टीज़ के लिए मशहूर था।

hugh-hefner-playboy-mansion- India TV Hindi
hugh-hefner-playboy-mansion

 लॉस एंजेल्स: बेवर्ली हिल्स के निकट कैलिफ़ोर्निया में स्थित प्लेबॉय मेन्शन, प्लेबॉय मैगजीन के संस्थापक ह्यूग हेफनर का घर है। 1970 के दशक यह घर मीडिया के बीच अपनी लेविश पार्टीज़ के लिए मशहूर था। उस समय यह घर टेलीविज़न प्रोडक्शन, मैगज़ीन फोटोग्राफी और एडवरटाइजिंग एंड सेल्स इवेंट्स के साथ-साथ सामाजिक कामों के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। प्लेबॉय मैगजीन के संस्थापक ने अब इस घर को सेल के लिए लगा दिया है और इसकी कीमत मांगी है 200 मिलियन डॉलर।

एक इंटरव्यू के दौरान प्लेबॉय संस्थापक ने कहा कि यह घर पूरे संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ज्यादा महंगा बिकने वाला घर होगा। प्लेबॉय मेन्शन को'गोथिक तुदोर-स्टाइल मेन्शन' भी कहा जाता है। इस मेन्शन को यह नाम फोर्ब्स मैगज़ीन द्वारा दिया गया था।

29 कमरे का आलिशान घर जो 5 3 एकड़ में फैला है
यह मेन्शन 20,000 स्क्वेयर फ़ीट मतलब कुल मिलकर 5.3 एकड़ में बना हुआ है। इस घर को आर्थर र. केली ने ''ब्रॉडवे डिपार्टमेंट'' के बेटे आर्थर लेट्स के लिए बनाया था। बाद में इसे  1971 में प्लेबॉय लुइस डी. स्टेथम ने 1.1 मिलियन में खरीद लिया। इस घर में 29 कमरे हैं। इस घर में टेनिस कोर्ट,स्विम्मिंग पूल ,तीन बिल्डिंग्स है जो सिर्फ जानवरों के लालन-पालन के लिए है,जिम ,एक तालाबऔर 2 बने-बनाए जंगल हैं जहां रेड वुड्स पाए जाते हैं। जिस कंपनी ने मेन्शनके बिकने की बात बताई उन्होंने यह भी बताया की इस मेन्शन में एक चिड़ियाघर भी है जिसे सरकार की अनुमति मिली हुई है।

 

''पिछले 40 वर्षों में मेरा निवास और कार्यस्थल एक रचनात्मक केंद्र के रूप में रहा है," प्लेबॉय संस्थापक ने अपने बयान में कहा।प्रतिनिधि का कहना है कि वो नहीं जानते कि हेफनर इसे बेचना चाहते हैं। 1927 में बने इस मेन्शन को हेफनर ने 1971 में1.1 मिलियन में खरीदा था और अब वह इसे बेचना चाहते हैं।
 

इस सवाल का जवाब हेफनर के के अलावा किसी के पास नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि इस घर को खरीदने और बेचने में जो बैंक में ट्रांज़ैक्शन होगी वह संयुक्त राज्य अमेरिका की अब तक की सबसे बड़ी ट्रांज़ैक्शन मानी जा रही है।

अगली स्लाइड में देखिये प्लेबॉय मेन्शन का घर:

Latest World News