1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मजबूत हुआ तूफान इग्नेशियो, बढ़ रहा है हवाई की ओर

मजबूत हुआ तूफान इग्नेशियो, बढ़ रहा है हवाई की ओर

होनोलुलु: तूफान इग्नेशियो हवाई पहुंच गया है, जिसके कारण बिग आईलैंड और माउ इस तूफान की चपेट में आ गए हैं। माउ न्यूज के अनुसार इग्नेशियो आज बिग आईलैंड के उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा

मजबूत हुआ तूफान...- India TV Hindi
मजबूत हुआ तूफान इग्नेशियो, बढ़ रहा है हवाई की ओर

होनोलुलु: तूफान इग्नेशियो हवाई पहुंच गया है, जिसके कारण बिग आईलैंड और माउ इस तूफान की चपेट में आ गए हैं। माउ न्यूज के अनुसार इग्नेशियो आज बिग आईलैंड के उत्तरपूर्व की ओर बढ़ रहा है और कल इसके उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। ऐसी संभावना है कि जल्द तेज हवाएं उस वक्त तक तूफान में बदल जाएंगी। सेंट्रल पैसिफिक हरिकेन सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार, बिग आईलैंड और माउ आज तूफानी मौसम से प्रभावित हो सकता है।

सेंट्रल पैसिफिक हरिकेन सेंटर के एक मौसम वैज्ञानिक एंथनी राइन्स ने बताया कि तूफान इग्नेशियो हिलो से 400 मील पूर्व में बह रहा है और वर्तमान में यह 130 मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। द्वीप पर तूफान से संभावित किसी भी स्थिति, तेज बारिश और समुद्री की तेज लहरों के कारण होने वाली क्षति से निपटने के लिए माउ के महापौर एलन अराकावा और हवाई के गवर्नर डेविड इगे ने आपात घोषणाओं पर हस्ताक्षर किया है। होनोलुलु स्टार एडवर्टाइजर की खबर के अनुसार, होनोलुलु के महापौर किर्क काल्डवेल ने कल एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ओहू में अधिकारी बचाव की तैयारियों में जुटे हैं।

Latest World News