A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. California: Academic syllabus में नहीं होगा भारत के बजाय साउथ एशिया शब्द का इस्तेमाल

California: Academic syllabus में नहीं होगा भारत के बजाय साउथ एशिया शब्द का इस्तेमाल

वाशिंगटन: कैलीफोर्निया के आयोग ने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में भारत (इंडिया) की बजाय दक्षिण एशिया (साउथ एशिया) शब्द का इस्तेमाल करने की मांग खारिज कर दी है। दरअसल यह मांग की जा रही थी कि इंडिया

Syllabus- India TV Hindi
Syllabus

वाशिंगटन: कैलीफोर्निया के आयोग ने शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में भारत (इंडिया) की बजाय दक्षिण एशिया (साउथ एशिया) शब्द का इस्तेमाल करने की मांग खारिज कर दी है। दरअसल यह मांग की जा रही थी कि इंडिया के बजाय साउथ एशिया शब्द का इस्तेमाल पाठ्यक्रमों में किया जाए, जिसे आयोग ने गलत ठहरा दिया।

1947 से पहले से हो रहा है भारत शब्द का इस्तेमाल

कैलीफोर्निया के शिक्षा विभाग के शिक्षा की गुणवत्ता संबंधी आयोग आईक्यूसी ने कल अपनी सुनवाई में फैसला किया कि इतिहास, सामाजिक विज्ञान की पुस्तकों के लिए नये प्रारूप में दक्षिण एशिया शब्द का इस्तेमाल नहीं होगा, बल्कि भारत ही बना रहेगा जो 1947 के पहले से चला आ रहा है।

आयोग ने दलित शब्द के इस्तेमाल पर भी जताई सहमति

बैठक के दौरान आयोग ने वाल्मीकि और व्यास के गैर-ब्राह्मण के तौर पर पैदा होने का उल्लेख बरकरार रखने का फैसला किया। उसने अछूत शब्द की जगह दलित शब्द का इस्तेमाल करने पर भी सहमति जताई जैसा कि कई दलित संगठनों ने मांग की थी।

Latest World News