1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में माता पिता पर बेटे को बुरी तरह घायल करने का आरोप

अमेरिका में माता पिता पर बेटे को बुरी तरह घायल करने का आरोप

न्यू हर्टफोर्ड: सेंट्रल न्यू यार्क के एक दंपति पर चर्च के भीतर अपने 19 वर्षीय बेटे की बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। संबंधित चर्च के चार सदस्यों को भी हमले में

माता पिता पर बेटे को...- India TV Hindi
माता पिता पर बेटे को बुरी तरह घायल करने का आरोप

न्यू हर्टफोर्ड: सेंट्रल न्यू यार्क के एक दंपति पर चर्च के भीतर अपने 19 वर्षीय बेटे की बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। संबंधित चर्च के चार सदस्यों को भी हमले में शामिल रहने का आरोपी बनाया गया है। इस हमले में युवक का भाई भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
न्यू हर्टफोर्ड पुलिस विभाग से संबंधित टिमोथी ओ नील ने बताया, क्लेविले के रहने वाले 65 वर्षीय ब्रूस लियोनार्द और उसकी पत्नी डेब्रा लियोनार्द के खिलाफ अपने बेटे लुकास की हत्या का जघन्य आरोप लगाया गया है ।

ओ नील ने बताया कि न्यू हर्टफोर्ड के वर्ड आफ लाइफ चर्च में बुरी तरह पीटे जाने के बाद लुकास की सोमवार को मौत हो गयी। उसका 17 वर्षीय भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है । हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं किया गया है ।

Latest World News