1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के लिए सिखों ने जुटाए 80,000 डॉलर

अमेरिका में राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के लिए सिखों ने जुटाए 80,000 डॉलर

वाशिंगटन: इस महीने की शुरूआत में एक अमेरिकी सिख बुजुर्ग पर हुए बर्बर हमले के मद्देनजर सिखों ने 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के बाद से समुदाय के बारे में बढ़ती गलत धारणाओं

जागरूकता अभियान के...- India TV Hindi
जागरूकता अभियान के लिए सिखों ने जुटाए 80,000 डॉलर

वाशिंगटन: इस महीने की शुरूआत में एक अमेरिकी सिख बुजुर्ग पर हुए बर्बर हमले के मद्देनजर सिखों ने 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले के बाद से समुदाय के बारे में बढ़ती गलत धारणाओं को दूर करने के मकसद से एक राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के लिए 80,000 डॉलर एकत्र किए हैं। देश के लिए अमेरिकी सिखों के सकारात्मक योगदान और सिख धर्म के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए लॉस एंजिलिस से 300 से अधिक सिख एकत्र हुए ताकि वे घृणा अपराध के पीडि़त नहीं बने। मीडिया विग्यप्ति में कल बताया गया कि राष्ट्रीय सिख मुहिम समारोह में इंडियन आइडल 6 के प्रतिभागी देवेंद्रपाल सिंह भी शामिल हुए। समारोह राष्ट्रीय मुहिम के समर्थन में 80,000 डॉलर एकत्र करने में सफल रहा। नेशनल सिख कैम्पेन (NSC) ने राष्ट्रपति बराक ओबामा की मुहिम मीडिया टीम एकेपीडी साथ मिलकर एक राष्ट्रीय मीडिया रणनीति बनाई है ताकि अमेरिकियों को अमेरिका में सिख समुदाय की मौजूदगी और उनके योगदान के बारे में बताया जा सके।

एनएससी के सह संस्थापक एवं वरिष्ठ सलाहकार राजवंत सिंह ने कहा कि एनएससी एक ऐसी रणनीति अपनाने का अवसर मुहैया कराती है जिससे अमेरिका में उनके समुदाय के संघर्ष को दिखाया जा सके । सिखों को अपनी पहचान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक विश्वस्तरीय वेबसाइट चालू करनी चाहिए और एक विग्यापन मुहिम तैयार करनी चाहिए। सिंह ने कहा, पगड़ी मानवाधिकारों और न्याय का प्रतीक है लेकिन अमेरिकी अब इससे घबराहट महसूस करने लगे है क्योंकि वे इसके कारण हमें वे लोग समझ लेते हैं जो लोकतंत्र और अमेरिकी मूल्यों के खिलाफ हैं। यह उत्साहजनक बात है कि समुदाय अमेरिका में पिछले 100 वर्षों में सिखों का योगदान दिखाने के मकसद से एक सकारात्मक मुहिम शुरू करने के लिए एकजुट हुआ है। नेशनल सिख कैम्पेन की लॉस एंजिलिस शाखा के प्रमुख सुरिंदर के. डरगान ने कहा, इस समारोह में किसी सिख जागरूकता मुहिम के लिए अमेरिका में सर्वाधिक सिख एकत्र हुए हैं।

 

Latest World News