1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कनाडा में गुरुद्वारे के निकट लिखा गया ‘घर वापस जाओ’

कनाडा में गुरुद्वारे के निकट लिखा गया ‘घर वापस जाओ’

टोरंटो: कनाडा के मार्टिनडेल शहर में एक गुरुद्वारे के निकट घर वापस जाओ (गो होम) लिखा गया तथा इसके साथ स्वास्तिक का चिन्ह भी बनाया जाना नजर आ रहा है। दशमेश सांस्कृति केंद्र के निकट

gurudwara- India TV Hindi
gurudwara

टोरंटो: कनाडा के मार्टिनडेल शहर में एक गुरुद्वारे के निकट घर वापस जाओ (गो होम) लिखा गया तथा इसके साथ स्वास्तिक का चिन्ह भी बनाया जाना नजर आ रहा है। दशमेश सांस्कृति केंद्र के निकट एक बाड़ पर कल यह लिखा गया। इससे एक दिन पहले ही यहां इस केंद्र की ओर नगर कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस दौरान लंगर भी खिलाया गया। वकील उस्मान महमूद ने इस भित्त चित्र को सबसे पहले देखा।

उस्मान महमूद ने बताया, कुछ सेकेंड में लिए मैं स्तब्ध रह गया। मुझे भरोसा नहीं हो रहा था कि मैं क्या देख रहा हूं। उन्होंने कहा, किसी ने गो होम लिख दिया और इसके साथ वहां स्वास्तिक का चिन्ह भी दिखा है।

महमूद ने कहा, 'मैंने तस्वीरें देखी हैं, मैंने चीजों के बारे में सुना है, मैंने चीजों के बारे में पढ़ा है लेकिन इसे पहली बार देखा जो थोड़ा परेशान करने वाला है।' उन्होंने कहा कि मार्टिनडेल में विविधता उन चीजों में से एक है जिसे हम पसंद करते हैं।

Latest World News