A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में हिंदू मंदिर पर बड़ा हमला, हिंदू समुदाय सख्ते में

अमेरिका में हिंदू मंदिर पर बड़ा हमला, हिंदू समुदाय सख्ते में

नई दिल्ली: अमेरिका में एक मंदिर पर गोलियां चलाई जाने का मामला सामने आया है। अमेरिका के उत्तर कैरोलिना प्रांत में निर्माणाधीन मंदिर के साइनबोर्ड पर गोलियों से 60 से अधिक छेद किए गए। इस

अमेरिका में हिंदू...- India TV Hindi
अमेरिका में हिंदू मंदिर पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: अमेरिका में एक मंदिर पर गोलियां चलाई जाने का मामला सामने आया है। अमेरिका के उत्तर कैरोलिना प्रांत में निर्माणाधीन मंदिर के साइनबोर्ड पर गोलियों से 60 से अधिक छेद किए गए। इस घटना से भारतीय समुदाय के लोग हैरत में है।

शेरिफ कार्यालय ने एक  रिपोर्ट में कहा कि यह घटना शनिवार को शाम 4 बजे के बीच हुई थी। इस पर शेरिफ कार्यालय घटना कि जांच कर रहे है। एक अधिकारी का कहना है कि साइनबोर्ड के पास कारतूस के खोल मिले, जो बंदूक से दागी गई गोलियों से मेल खाते हैं। अभी तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया है। साइनबोर्ड को 200 डॉलर का नुकसान हुआ है।

उत्तर कैरोलीना का 'ओम हिन्दू' संगठन क्लेम्मेंस में 3600 वर्ग फीट मंदिर बनाने की योजना बना रहा है और उसने वहां 7.6 एकड़ जमीन खरीदी है।

 

Latest World News