1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आठ सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में भारत छठे नंबर पर

आठ सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट में भारत छठे नंबर पर

वाशिंगटन: अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी एक अग्रणी मैगजीन में 2017 के आठ शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। इस सूची

India- India TV Hindi
India

वाशिंगटन: अमेरिका की विदेश नीति से जुड़ी एक अग्रणी मैगजीन में 2017 के आठ शक्तिशाली राष्ट्रों की सूची में भारत को छठा स्थान मिला है। इस सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। इस सूची में चीन और जापान को संयुक्त तौर पर दूसरा स्थान मिला है। इसके अलावा रूस (चौथे) और जर्मनी (पांचवें) भारत से आगे रहे। ईरान को सातवें जबकि इस्राइल को आठवें पायदान पर रखा गया है।

‘द अमेरिकन इंट्रेस्ट’ मैगजीन के रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत और जापान को दुनिया के शक्तिशाली देशों की लिस्ट में कई बार नजरअंदाज किया गया है, मगर दोनों ने इस बार जोरदार तरीके से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत तेजी से विकास कर रहा है और यहां अंग्रेजी बोलने वालों की दुनिया में दूसरी बड़ी संख्या है। यहां की अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ रही है और भविष्य में इसके और विकसित होने की अपार संभावनाएं हैं।

रिपोर्ट में भारत की चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, यह भी कहा गया है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। मैगजीन में कहा गया कि मोदी के सामने आंतरिक समस्या के साथ ही पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की सबसे बड़ी चुनौती है।

इसके अलावा चीन ने अब पहले की तुलना में भारत के प्रति आक्रमक रुख अपनाना शुरू कर दिया है। हालांकि, मोदी ने अमेरिका, जापान, रूस, फ्रांस और इस्रायल के साथ आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की नई शुरुआत की है।

Latest World News