1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मसूद अजहर पर प्रतिबंध को अवरूद्ध करने पर चीन से नाराज भारत

मसूद अजहर पर प्रतिबंध को अवरूद्ध करने पर चीन से नाराज भारत

हाल ही में चीन द्वारा मसूद अजहर पर प्रतिबंध को अवरूद्ध करने पर भारत ने चीन के खिलाफ नाराजगी जताई है

masood azhar- India TV Hindi
masood azhar

वाशिंगटन: हाल ही में चीन द्वारा मसूद अजहर पर प्रतिबंध को अवरूद्ध करने पर भारत ने चीन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लेकिन चीन अपने रूख पर कायम है। इस मामले में भारत ने निराशा जताते हुए कहा कि  वह अभी तक नहीं समझ पा रहा है कि आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने के बाद भी मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् में सूचीबद्ध है।

एक बयान में भारत ने पठानकोट आतंकवादी हमले के सरगना अजहर को कालीसूची में डालने के उसके प्रयास पर चीन के इस वास्तविक वीटो की आलोचना करते हुए कहा, कि यह उस प्रतिबद्धता की छवि पेश नहीं करता, जो आतंकवाद रूपी महामारी को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिखानी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति आंतकवाद से निपटने में चयनात्मक दृष्टिकोण अपना रही है। उन्होंने कहा कि इसके काम करने के तरीके, जो सर्वसम्म्ति और पहचान गुप्त रखने के सिद्धांतों पर आधारित हैं, समिति को आतंकवाद से लड़ने में चयनात्मक दृष्टिकोण अपनाने की ओर ले जा रही है।

Latest World News