1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय अमेरिकी CNN के टॉप 10 हीरो में शामिल

भारतीय अमेरिकी CNN के टॉप 10 हीरो में शामिल

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकी सामाजिक उद्यमी भगवती अग्रवाल वर्ष 2015 के सीएनएन के टॉप 10 हीरो में शामिल किए गये हैं। उनके द्वारा बनायी गयी वर्षा जल संचयन प्रणाली से अब राजस्थान के छह गांवों में

भारतीय अमेरिकी CNN के...- India TV Hindi
भारतीय अमेरिकी CNN के टॉप 10 हीरो में शामिल

वाशिंगटन: भारतीय अमेरिकी सामाजिक उद्यमी भगवती अग्रवाल वर्ष 2015 के सीएनएन के टॉप 10 हीरो में शामिल किए गये हैं। उनके द्वारा बनायी गयी वर्षा जल संचयन प्रणाली से अब राजस्थान के छह गांवों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। CNN ने कहा कि इनमें से प्रत्येक को 10 हजार अमेरिकी डालर मिलेंगे। साथ ही इनकी पहचान CNN हीरोज एन आल "स्टार ट्रिब्यूट" के रूप में की जाएगी। इस कार्यक्रम का वैश्विक स्तर पर प्रसारण किया जाएगा। CNN हीरो का चयन पाठकों के मतों पर किया जाता है। चयनित व्यक्ति को उसके मकसद के लिए एक लाख डालर अलग से दिये जाते हैं।

अग्रवाल द्वारा तैयार की गयी प्रणाली आकाशगंगा कहलाती है। इसमें छतों, गटर, पाइप और भूमिगत जलाशयों का उपयोग किया जाता है तथा जुलाई से सितंबर तक मानसून की वर्षा का संचयन किया जाता है। इस प्रणाली से राजस्थान में पेयजल एकत्र किये जाने में काफी मदद मिल रही है।

Latest World News