1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय नागरिक पर लगा विमान में यौन उत्पीड़न का आरोप

भारतीय नागरिक पर लगा विमान में यौन उत्पीड़न का आरोप

वाशिंगटन: लॉस एंजिलिस से न्यूजर्सी की एक उड़ान में अपनी बगल की सीट पर सो रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का 58 वर्षीय एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगाया गया है। विशाखापत्तनम निवासी

virgin america- India TV Hindi
virgin america

वाशिंगटन: लॉस एंजिलिस से न्यूजर्सी की एक उड़ान में अपनी बगल की सीट पर सो रही एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का 58 वर्षीय एक भारतीय नागरिक पर आरोप लगाया गया है। विशाखापत्तनम निवासी वीरभद्रराव कुनम को 30 जुलाई को गिरफ्तार किया गया। उनकी उड़ान उसी दिन नेवार्क पहुंची थी। उन्हें FBI ने हिरासत में लिया था।

एक बयान के मुताबिक उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। उन्हें सोमवार को नेवार्क संघीय अदालत में पेश किया गया जहां उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। यह घटना वर्जिन अमेरिका की उड़ान की है।

 

Latest World News