ह्युस्टन: अमेरिका के उटाह राज्य में एक भारतीय मूल के एक व्यक्ति पर रेस्तरां तथा वित्तीय लेनदेन करने वाली इकाई में लूटपाट करने के आरोप लगाए गए हैं। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। भारतवंशी मनमीत सिंह भाटिया और उनके साथी मार्क कोनरैड ने मई में सॉल्ट लेक सिटी में ऋण तथा कैश चेक तैयार करने वाली चेक सिटी और द स्मोक शॉप रेस्तरां में लूटपाट की थी।
एफबीआई की तरफ से प्रेस को जारी बयान के अनुसार, न्यायालय ने उन पर बुधवार को लूटपाट तथा गोलीबारी करने के आरोप लगाए हैं। अमेरिका में सामान्य तौर पर भारतवंशी लोग धोखाधड़ी, इनसाइडर ट्रेडिंग और घरेलू हिंसा जैसे अपराधों में तो शामिल रहे हैं, लेकिन उनपर लूटपाट के आरोप की घटना अपने आप में दुर्लभ है। तीन महीने पहले ही अप्रैल में 'बॉम्बशेल बंडिट' के नाम से कुख्यात भारतवंशी नर्स को लूटपाट के आरोप में पांच साल कारावास की सजा सुनाई गई थी। उस पर तीन राज्यों में कई बैंकों में लूटपाट करने के आरोप थे
Latest World News