1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. CIA शिविर पर हमले के लिए ISI ने हक्कानी नेटवर्क को दिये थे दो लाख डॉलर

CIA शिविर पर हमले के लिए ISI ने हक्कानी नेटवर्क को दिये थे दो लाख डॉलर

पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI ने दुर्दांत हक्कानी नेटवर्क को साल 2009 में एक CIA शिविर पर आत्मघाती हमले के लिए दो लाख डॉलर दिए थे।

isi- India TV Hindi
isi

वा‍शिंगटन: विदेश विभाग के एक केबल में यह कहा गया है कि, पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी ISI ने दुर्दांत हक्कानी नेटवर्क को साल 2009 में एक CIA शिविर पर आत्मघाती हमले के लिए दो लाख डॉलर दिए थे। इस हमले में सात अमेरिकी एजेंट और कॉन्‍ट्रेक्‍टर तथा तीन अन्य मारे गए थे। विदेश विभाग के केबल की एक श्रृंखला में इस विस्फोटक की जानकारी है। इसे सूचना स्वतंत्रता अधिनियम के तहत जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सुरक्षा अभिलेखागार द्वारा हासिल किया गया है। इन दस्तावेजों के एक अहम हिस्से को संपादित कर दिया गया है।

छह फरवरी 2010 की तारीख वाले केबल में कहा गया है कि हक्कानी, सलार और एक बगैर पहचान के ISI अधिकारी के बीच चर्चा के दौरान हक्कानी और सलार को चंपन पर हमले के लिए दो लाख डॉलर मुहैया किए गए। केबल में कहा गया है कि हक्कानी ने यह धन सलार को मुहैया किया, जिसने योजना का ब्योरा मौलवी (साख) को दिया, जिसने खोस्त प्रांत बल के अफगान सीमा कमांडर अर्घवान से संपर्क किया। सलार ने अर्घवान को एक आत्मघाती मिशन को सफल बनाने में सहायता के लिए एक लाख डॉलर का आश्वासन दिया।

जारी किए गए इन केबलों में से एक केबल के अनुसार, ISI ने वर्ष 2009 में अफगानिस्तान के सीआईए शिविर पर आत्मघाती हमले के लिए खूंखार हक्कानी नेटवर्क को दो लाख डॉलर दिए थे। उस हमले में सात अमेरिकी एजेंट और ठेकेदार एवं तीन अन्य लोग मारे गए थे। सीआईए ने इस केबल पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। एक खुफिया अधिकारी ने बताया कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं, जो केबल में दी गई जानकारी को साबित करते हों, हालांकि यह वास्तविक है। अमेरिका यह कहता रहा है कि अफगानिस्तान स्थित CIA बेस पर हमला अलकायदा ने किया था न कि हक्कानी नेटवर्क ने।

 

Latest World News