1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी ISIS और अलकायदा से जुड़ी है: अमेरिकी थिंक टैंक

कैलिफोर्निया में हुई गोलीबारी ISIS और अलकायदा से जुड़ी है: अमेरिकी थिंक टैंक

अमेरिकी थिंक टैंक के अनुसार कैलिफोर्निया में गोलीबारी को अंजाम देने वाले लोग इस्लामिक स्टेट और अलकायदा से जुड़े थे।

california- India TV Hindi
california

वाशिंगटन: आतंकवादी संगठनों संबंधी मामलों के विशेषग्य एक शीर्ष अमेरिकी थिंक टैंक के अनुसार कैलिफोर्निया में गोलीबारी को अंजाम देने वाले लोग इस्लामिक स्टेट और संभवत: अलकायदा से जुड़े थे। इस गोलीबारी  में 14 लोग मारे गए थे और 17 अन्य लोग घायल हो गए थे।

स्टडी ऑफ वार :आईएसडब्ल्यू: संस्थान ने एक संपादकीय में कहा, इस्लामिक स्टेट और अलकायदा के साथ संबंधों से प्रेरित होकर हमलावरों ने सान बर्नारडिनो में दो दिसंबर को आतंकवादी हमला किया। इस बीच कैलिफोर्निया में गोलीबारी करने वाले हमलावरों के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकीलों ने दंपति को पक्के मुसलमान बताया लेकिन कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि वे कट्टरपंथी थे।

संस्थान ने कहा कि यह अमेरिका में अलकायदा या ISIS संबंधी ऐसा पहला हमला है जो किसी दक्ष निशानेबाज टीम ने बंदूकों और विस्फोटकों का इस्तेमाल करके किया है। यह ऐसी तकनीक है जिसका इस्तेमाल दोनों समूहों ने नंवबर 2008 में मुंबई हमलों, सितंबर 2013 में केन्या के वेस्टगेट मॉल हमले और जनवरी 2015 में शार्ली एब्दो पर हमले और 13 नवंबर को पेरिस में कई स्थानों पर हुए हमलों में किया गया था।

Latest World News