1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ISIS का नया वीडियो जारी, उमर मतीन की तारीफ हुई

ISIS का नया वीडियो जारी, उमर मतीन की तारीफ हुई

अफगान- मूल के बंदूकधारी उमर मतीन द्वारा फ्लोरिडा के एक गे नाइटक्लब के अंदर 49 लोगों की हत्या करने की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद यह वीडियो आया है।

umar mateen- India TV Hindi
umar mateen

वाशिंगटन: आतंकी समूह ISIS द्वारा जारी एक नए वीडियो में कथित अमेरिकी लड़ाका ओरलैंडो के एक गे नाइटक्लब पर गोलीबारी करने वाले मतीन की तरीफ करता दिख रहा है और अमेरिका पर और हमले करने का आह्वान कर रहा है। फॉक्स न्यूज की खबर के मुताबिक, यह वीडियो खूंखार आतंकी समूह ने कल जारी किया था। अफगान- मूल के बंदूकधारी उमर मतीन द्वारा फ्लोरिडा के एक गे नाइटक्लब के अंदर 49 लोगों की हत्या करने की घटना के ठीक एक हफ्ते बाद यह वीडियो आया है।

इस हमले में 53 अन्य लोग जख्मी भी हुए थे। उसने हमले के दौरान ही 911 पर फोन कर इस्लामिक स्टेट से अपना संबंध बताया था। आतंकी समूह ने तुरंत ही हमले की जिम्मेदारी ले ली थी। हालांकि अधिकारियों ने कहा कि हमले को लेकर जिहादियों द्वारा सीधे तौर पर कोई निर्देश नहीं दिए गए थे, जबकि यह माना जाता है कि मतीन हमला करने को लेकर आईएसआईएस से सिर्फ प्रभावित था।

गैर सरकारी आतंकवाद निरोधी संगठन SITI द्वारा शिनाख्त किए गए नए वीडियो में अमेरिकी लड़ाका अन्य मुस्लिमों से मतीन के कृत्य से प्रभावित होने के लिए कहा रहा है।

अबु इस्माइल अल-अमेरिकी के हवाले से कहा गया है कि खलीफा के सिपाहियों में से एक उमर मतीन उन थोड़े से लोगों में से है जो खुदा के सच्चे बंदे हैं। अल अमेरिकी अंग्रेजी में बोल रहा है और एक रेगिस्तान में सेना जैसी वर्दी पहने दिख रहा है और उसने एक राइफल पकड़ी हुई है।

एसआईटीई के मुताबिक, यह वीडियो पश्चिमी इराक में आईएसआईएस की शाखा ने जारी किया है। वीडियो में फ्रांस, इंडोनेशिया, रूस और उज़्बेक पृष्ठभूमि के ISIS के आतंकवादी दिख रहे हैं।

Latest World News