1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ISIS ने 2015 में जुटाए 2.4 अरब डॉलर, बना दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन

ISIS ने 2015 में जुटाए 2.4 अरब डॉलर, बना दुनिया का सबसे अमीर आतंकी संगठन

न्यूयॉर्क: अपनी आय को तेल के स्थान पर कर आधारित बनाने के बदलाव के बावजूद आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने वर्ष 2015 में 2.4 अरब डॉलर की राशि एकत्र की है। इस्लामिक स्टेट अभी भी दुनिया

ISIS- India TV Hindi
ISIS

न्यूयॉर्क: अपनी आय को तेल के स्थान पर कर आधारित बनाने के बदलाव के बावजूद आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने वर्ष 2015 में 2.4 अरब डॉलर की राशि एकत्र की है। इस्लामिक स्टेट अभी भी दुनिया का सबसे धनी आतंकवादी संगठन है।

इस्लामिक स्टेट के वित्त पर सेन्टर फॉर द एनालिसिस ऑफ टेररिज्म की नयी रिपोर्ट ने कहा कि उसके तेल संयंत्रों पर लगातार हमलों के बावजूद आईएसआईएस के पास अभी भी दो अरब डॉलर से ज्यादा की आमदनी है और वह अपने राजस्व नुकसान को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले 80 लाख लोगों पर करों की दर बढ़ाकर पूरा कर रहा है।

रिपोर्ट के लेखक, आतंकवाद विशेषग्य ज्यां-चाल्र्स ब्रिसर्ड और डेमिन मार्टिनेज ने कहा है कि आईएसआईएस सेना की हार आसन्न नहीं है... मौजूद स्थिति के अनुसार, आईएसआईएस की आर्थिक स्थिति खराब होना अभी भी दूर की बात है। रिपोर्ट के अनुसार, आईएसआईएस ने वर्ष 2015 में 2.4 अरब डॉलर की कमायी की है। हालांकि यह पिछले वर्ष के अनुमान के मुकाबले 50 करोड़ डॉलर कम है, इसके बावजूद आईएसआईएस धरती का सबसे धनी आतंकवादी संगठन है।

Latest World News