1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दाढ़ी कटवाने वालों से 100 डालर का जुर्माना वसूलेगा ISIS

दाढ़ी कटवाने वालों से 100 डालर का जुर्माना वसूलेगा ISIS

वाशिंगटन: दायरा सिमटने जाने के बीच, धन की कमी से जूझ रहे आईएसआईएस ने नये कर और जुर्माने लगाए हैं जिसमें दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर एवं ज्यादा कसे हुए लगने वाले वस्त्र पहनने पर

ISIS terrorists- India TV Hindi
ISIS terrorists

वाशिंगटन: दायरा सिमटने जाने के बीच, धन की कमी से जूझ रहे आईएसआईएस ने नये कर और जुर्माने लगाए हैं जिसमें दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर एवं ज्यादा कसे हुए लगने वाले वस्त्र पहनने पर 25 डालर का जुर्माना शामिल है। एक शोधन में यह बात सामने आई है। स्थानीय समाचारों पर गौर करके आईएचएस इंक द्वारा जारी नये विश्लेषण के अनुसार, वित्तीय स्थिति खराब होते जाने के जवाब में इस्लामिक स्टेट अपने क्षेत्र में कर और जुर्माने बढ़ाता जा रहा है और कुछ मामलों में नये कर शुरू कर रहा है।

आईएचएस के वरिष्ठ विश्लेषक लुडोविको कार्लिनो ने कहा, बीते छह महीनों में, इस्लामिक स्टेट ने तेल राजस्व के नुकसान और सिमटती सीमा की भरपाई के लिए जनता से अतिरिक्त राजस्व हासिल करने के लिए नये कर और जुर्माने शुरू किये हैं। सितंबर से, हमने पूरे खलीफा में करों में बढ़ोतरी देखी है। दाढ़ी कटवाने पर सौ डालर, दाढ़ी हल्की करवाने के लिए 50 डालर का जुर्माना लगाया गया है।

पारंपरिक वस्त्र सही ढंग से नहीं पहनने पर पुरूषों पर पांच डालर, जबकि ज्यादा कसे हुए वस्त्र पहनने पर महिलाओं पर 25 डालर का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा आंखों पर से पर्दा हटाने पर 10 डालर का जुर्माना तय हुआ है। इसके अलावा, मोजे या दस्ताने नहीं पहनने पर महिलाओं पर 30 डालर का जुर्माना लग सकता है। सिगरेट का पैकेट रखने पर पुरूषों पर 46 डालर जबकि महिलाओं पर 23 डालर का जुर्माना हो सकता है।

Latest World News