1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जिम योंग किम फिर बने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष

जिम योंग किम फिर बने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष

विश्व बैंक के बोर्ड ने जिम योंग किम को दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई है।

jim yong kim again elected as world bank president- India TV Hindi
jim yong kim again elected as world bank president

वाशिंगटन: विश्व बैंक के बोर्ड ने जिम योंग किम को दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष नियुक्त करने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई है। बैंक के बोर्ड ने किम के रिकॉर्ड का पुरजोर समर्थन किया और कहा कि किम के अध्यक्ष रहते प्रशासनिक लागत में 40 करोड़ डॉलर तक की कमी आई है।

साल 2012 में किम पहली बार अध्यक्ष के लिए नामित हुए थे।

52 वर्षीय डॉक्टर किम का जन्म सियोल में हुआ था। 5 साल की उम्र में वह अपने माता पिता के साथ अमेरिका आ गए थे। वर्ष 2009 में वह डार्टमाउथ कॉलेज के अध्यक्ष बने।

पेशे से चिकित्सक और विश्व स्वास्थ्य संगठन के एचआईवी/एड्स विभाग के पूर्व निदेशक किम ने 1987 में एक स्वास्थ्य सेवा संस्था 'पार्टनर्स इन हेल्थ' भी स्थापित की।

Latest World News