मियामी: बहामास की तरफ बढ़ रहे तूफान जोकिन के इस सप्ताह के अंत तक बेहद खूंखार रूप धारण करने और बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की आशंका व्यक्त की गई है। दरअसल तूफान जोकिन बेहद भयानक रूप अख्तियार करते हुए श्रेणी दो के तूफान में बदल गया है।
तूफान सेल सल्वाडोर से 150 किलोमीटर की दूरी पर
मियामी स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर ने कहा है कि तूफान की अधिकतम गति 165 किलोमीटर प्रति घंटे है और यह बहामास में सेल सल्वाडोर से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। बड़े तूफानों को श्रेणी तीन या उससे उपर रखा जाता है जहां प्रति घंटे हवा की रफ्तार 111-130 मील तक होती है।
बहामास पहुंचकर और खतरनाक हो सकता है जोकिन तूफान
प्रचंड तूफान की वजह से लकड़ी से बने घरों और उसकी छतों को नुकसान पहुंच सकता है। भारी बारिश की वजह से तटीय क्षेत्र में नदियां उफन सकती है। सेंटर ने कहा है कि आज रात और गुरूवार तक यह मध्य बहामास तथा गुरूवार की रात या शुक्रवार को यह उत्तर पश्चिम बहामास पहुंच सकता है। आगे इसके और मजबूत होने की आशंका है।
Latest World News