A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हिलेरी होंगी अमेरिका की अगली राष्ट्रपति: जो बाइडेन

हिलेरी होंगी अमेरिका की अगली राष्ट्रपति: जो बाइडेन

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्मीदवार बनकर उभरेंगी और आखिरकार अगले साल जनवरी में बराक ओबामा की जगह लेंगी।

clinton- India TV Hindi
clinton

वाशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जो. बाइडेन ने कहा है कि हिलेरी क्लिंटन राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोकेट्रिक पार्टी की उम्मीदवार बनकर उभरेंगी और आखिरकार अगले साल जनवरी में बराक ओबामा की जगह लेंगी।

बाइडेन ने एबीसी के ‘गुड मॉर्निंग अमेरिका’ टेलीविजन शो में एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे विश्वास है कि हिलेरी उम्मीदवार बनेंगी और मुझे विश्वास है कि वह अगली राष्टूपति होंगी। यह पूरा साक्षात्कार आज प्रसारित होगा जिसके अंश कल जारी किए गए।

बाइडेन की टिप्पणी महत्व रखती है क्योंकि राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी के लिए प्राइमरी अभी चल रहा है। पिछले साल बाइडेन ने कहा था कि वह राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल नहीं होंगे।

Latest World News