A
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. केरी ने शरीफ को किया फोन, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर अमेरिका की चिंता जाहिर की

केरी ने शरीफ को किया फोन, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर अमेरिका की चिंता जाहिर की

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढे तनाव को लेकर भारी चिंता जताई और जोर देकर

केरी ने शरीफ को किया...- India TV Hindi
केरी ने शरीफ को किया फोन, भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव पर अमेरिका की

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के साथ बातचीत में भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढे तनाव को लेकर भारी चिंता जताई और जोर देकर कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के बीच किसी बात का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए या कोई गलत आकलन नहीं होना चाहिए।
केरी ने संवाददाताओं से कहा,  मैंने भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में सार्वजनिक रूप से बढे़ तनाव के बारे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से आज बात की। यह स्पष्ट कारणों से हम सभी के लिए बड़ी चिंता का विषय है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल शरीफ को फोन करके उन्हें रमज़ान के मुकद्दस महीने की मुबारकबाद दी थी। इसके कुछ ही देर बात केरी और शरीफ ने फोन पर बात की।
केरी ने अपने गृह नगर बोस्टन से कांफ्रेंस कॉल के जरिए संवाददाताओं से कहा,  ये दोनों बहुत, बहुत महत्वपूर्ण देश हैं जो क्षेत्रीय हितों के संबंध में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दोनों देशों की किसी भी गतिविधि या उससे दूसरे पर पड़ सकने वाले प्रभाव का कोई गलत अर्थ नहीं निकाला जाए या उसका कोई गलत आकलन नहीं किया जाए। केरी बोस्टन में अपने पैर में चोट लगने के बाद स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। केरी लीड शरीफ दो अंतिम दिन, केरी ने कहा,  वह इससे अधिक स्पष्ट नहीं हो सकते थे। उन्होंने कुछ ही देर पहले खुद भारत के प्रधानमंत्री से बात की थी।
उन्होंने कहा,  हम इस बात का स्वागत करते हैं कि हम सब मिलकर यह सोचें कि आगामी दिनों या सप्ताहों में इस तनाव को कैसे कम किया जा सकता है। भारत और पाकिस्तान के नेताओं ने हाल में कड़ी टिप्पणियां की है जिससे दोनों देशों में वाक्युद्ध शुरू हो गया है।
प्रधानमंत्री शरीफ ने भारतीय राजनीतिक नेतृत्व के गैर जिम्मेदाराना और अविवेकपूर्ण बयानों पर पिछले सप्ताह हमला बोला था और हर कीमत पर देश के अहम हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने म्यांमा में भारत की सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर कहा था कि यह अन्य देशों के लिए भी एक संदेश है जिसे पाकिस्तान ने एक चेतावनी के तौर पर लिया था।

Latest World News