1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. इस्राइल-फलस्तीन तनाव पर चर्चा करेंगे केरी, नेतन्याहू

इस्राइल-फलस्तीन तनाव पर चर्चा करेंगे केरी, नेतन्याहू

मिलान: अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी इस्राइल-फलस्तीन तनाव कम करने के संबंध में चर्चा करने के लिए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अगले सप्ताह यूरोप में मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी

इस्राइल-फलस्तीन तनाव...- India TV Hindi
इस्राइल-फलस्तीन तनाव पर चर्चा करेंगे केरी, नेतन्याहू

मिलान: अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी इस्राइल-फलस्तीन तनाव कम करने के संबंध में चर्चा करने के लिए इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अगले सप्ताह यूरोप में मुलाकात करने की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि केरी और नेतन्याहू ने कल फोन पर हुई बातचीत के दौरान एक दूसरे से मुलाकात करने की योजना पर चर्चा की। विभाग ने इस बातचीत को सार्थक बताया और कहा कि बातचीत के दौरान जारी हिंसा को समाप्त करने के तौर तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि केरी ने यह बात दोहराई कि अमेरिका इस्राइली लोगों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की निंदा करता है और उन्होंने अपने नागरिकों की रक्षा करने के इस्राइल के अधिकार की बात की।

इसने कहा कि केरी ने यह स्पष्ट किया कि वह स्थिति पर नजर रखेंगे और अमेरिका शांति पुनस्र्थापित करने के प्रयासों से जुड़ा रहेगा।
केरी के साथ वाशिंगटन से मिलान जा रहे एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्री और नेतन्याहू के बीच बुधवार तक बर्लिन में बैठक आयोजित हो सकती है लेकिन बैठक की तिथि और जगह की अभी पुष्टि नहीं हुई है। विदेश विभाग ने बताया कि केरी ने गत गुरूवार को फलस्तीनी नेता महमूद अब्बास से भी बात की थी और हाल में हुई हिंसक घटनाओं को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी और जल्द से जल्द शांति पुनस्र्थापित करने के प्रयासों में अपना समर्थन देने का प्रस्ताव दिया था।

Latest World News