1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया के पास हाइड्रोजन बम: किम जोंग-उन

उत्तर कोरिया के पास हाइड्रोजन बम: किम जोंग-उन

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने पहली बार कबूला है कि देश के पास एक हाइड्रोजन बम है। समाचार एजेंसी 'केसीएनए' ने गुरुवार को किम के हवाले से कहा, "देश परमाणु और हाइड्रोजन

Kim Jong Un says North Korea has Hydrogen Bomb- India TV Hindi
Kim Jong Un says North Korea has Hydrogen Bomb

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने पहली बार कबूला है कि देश के पास एक हाइड्रोजन बम है। समाचार एजेंसी 'केसीएनए' ने गुरुवार को किम के हवाले से कहा, "देश परमाणु और हाइड्रोजन बम हमलों की कार्रवाई से अपनी संप्रभुता और राष्ट्रीय गरिमा की रक्षा करने में शक्तिशाली परमाणु शक्ति बनने में सक्षम हो गया है।"

समाचार एजेंसी 'एफे' की रिपोर्ट के अनुसार, किम जोंग उन (32) ने यह बयान प्योंगयांग स्थित देश के पहले हथियार कारखाने प्योंगचान रेवोल्यूशनरी साइट के दौरे के दौरान दिया। उन्होंने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि उत्तर कोरिया के पास परमाणु हथियार है, जो अमेरिका की कथित आक्रमण योजना को धराशायी करने में इसकी रक्षा नीति का मुख्य स्तंभ हैं।

उधर, उत्तर कोरिया के पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया की गुप्तचर एजेंसी ने किम के दावे को यह कहकर गलत बताया है कि उत्तर कोरिया के पास हाइड्रोजन बम बनाने की क्षमता का कोई सबूत नहीं मिला है। उसका तो यहां तक कहना है कि उत्तर कोरिया अब तक परमाणु अस्त्रों को ले जाने लायक मिसाइलें भी नहीं बना सका है। लेकिन, हाल ही में एक अमेरिकी थिंक टैंक ने सैटेलाइट की तस्वीरों के आधार पर यह आशंका ज़रूर प्रकट की थी कि उत्तर कोरिया ने हाइड्रोजन बम बनाने की तकनीक विकसित कर ली है।

Latest World News