1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. खुदकुशी करने से पहले मैनक का आखिरी मैसेज, ‘Check on my cat’

खुदकुशी करने से पहले मैनक का आखिरी मैसेज, ‘Check on my cat’

कैलिफोर्निया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां पर एक IIT छात्र ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर की हत्या कर दी।

mainak sarkar- India TV Hindi
mainak sarkar

कैलिफोर्निया: कैलिफोर्निया में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जहां पर एक IIT छात्र ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में एक प्रोफेसर की हत्या कर दी। इसके बाद छात्र ने खुद की भी जान ले ली। आत्महत्या करने वाले इस व्यक्ति का नाम मैनक सरकार था। वह भारतीय मूल का था और अपनी पत्नी के साथ यहां रहता था। मरने से पहले मैनक ने एक अंतिम मैसेज छोड़ा था 'चैक ऑन माय कैट'।

पुलिस का कहना है कि बीते बुधवार जब वह प्रोफेसर विलियम क्लुग से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे तो वहां पर क्लुग और मैनक सरकार का शव मिला। पुलिस को मैनक के शव के साथ एक नोट मिला जिसमें लिखा था 'चैक ऑन माय कैट'।

LAPD के प्रमुख चार्ली बेक ने कहा कि वह सरकार के घर की तलाशी ले रहे हैं। बेक का कहना है कि सरकार के  घर से गोलाबारूद, दो पिस्तौलें और एक बक्सा भी मिला है। इसके साथ ही पुलिस को सरकार के घर से एक 'किल लिस्ट' भी मिली है जिसमें तीन लोगों के नाम थे। जिसमें क्लुग, एक अन्य प्रोफेसर और एशली हस्ती का नाम था।

आपको बता दें कि IIT खड़गपुर का मैनक सरकार पिछले लंबे समय से अपने प्रोफेसर के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जता रहा था। सरकार ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की थी। उसने टेक्सास में सॉफ्टवेयर डिवलेपर के रूप में भी काम किया था।

 

Latest World News